हनुमान जी का देवत्व है पूजनीय और जीवन चरित्र अनुकरणीय : कमलेश पांडेय

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा अंतर्गत ग्राम सभा चिऊरहा खास सेमरहा टोला पर आयोजित हनुमंत महायज्ञ मंच उद्घाटन करते हुए कमलेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने कहा कि हनुमान जी की गिनती प्रभु श्री राम माता जानकी भाई लक्ष्मण के सच्चे भक्त के रूप में होती है। हनुमान जी बहुत ही बलशाली और दयालु प्रवृत्ति के है लेकिन उनके अंदर कोई अभिमान नहीं था।वे अपने स्वामी प्रभु श्री राम की मदद के लिए माता- सीता की खोज में लंका पुरी तक जाकर किया।और रावण मेघनाथ कुंभकरण जैसे बलशाली को परास्त कर सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया l
श्री पांडे ने कहा कि हम सभी को परम भक्त हनुमान जी से सीख लेनी चाहिए।हनुमान जी का देवत्व है पूजनीय और जीवन चरित्र अनुकरणीय है।उनके आदर्श को जीवन में उतारना चाहिए, तभी जाकर हमारा देश हमारा समाज हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता आगे बढ़ पाएगी l
इस अवसर पर आयोजक मंडल के अध्यक्ष विजय चौहान, ग्राम प्रधान रामकेश्वर चौधरी, पूर्व प्रधान मुकेश यादव,त्रियुगी पटेल,रामयादि पटेल,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता,शैलेश्वर पटेल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम विचारे कनौजिया,ग्राम प्रधान गण धर्मेंद्र सिंह, अलियास अंसारी,परशुराम प्रताप सिंह,यशवंत यादव,श्रवण यादव ,गोली चौहान,यज्ञ आचार्य प्रवीण द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

2 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

5 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

14 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

15 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

16 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

16 hours ago