स्वामी प्रसाद मौर्या के पुतले को फांसी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला इस समय आजमगढ़ जिले में भी चर्चा का विषय बना हुआ हैl जिसको लेकर हिन्दू संगठनो में उबाल है।
शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का, प्रतिकात्मक पुतले को जल्लाद की भूमिका निभाते हुए मिथिलेश चौरसिया ने फांसी पर चढ़ा दिया।इसके बाद हिन्दू जागरण मंच, गौ रक्षा प्रकोष्ठ, विश्व हिन्दू महासंघ, वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन विश्व हिन्दू महासंघ ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी को सौंपकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में हरिवंश मिश्र ने कहाकि भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन वृतांत को रामचरितमानस ग्रंथ में दर्शाया गया है, रामचरितमानस ग्रंथ हिन्दू धर्म के गौरव के साथ आदि अनादि काल से ही पूज्यनीय पुस्तिका रही है। उक्त ग्रंथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा जहां अशोभनीय टिप्पणी करते हुए उसमे अंकित पवित्र चौपाइयों की गलत व्याख्या करते हुए, उसकी प्रतियों को अपने अनुयायियों से जलवाकर पूरे हिन्दु समाज की आस्था पर चोट किया गया। ऐसे कृत्य से हिन्दू धर्म के लोगों को भड़काने और समाज को खंडित किए जाने का साहस किया गया है। सपा समाज को बांटने का काम करती आई है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
अरूण सिंह साधू ने कहा कि किसी भी धर्म की प्रतियों को जलाने या धर्म की गलत व्याख्या करना अपराध की श्रेणी में आता है, स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिन्दु धर्म (सनातन धर्म) को ठेस पहुंचाते हुए घृणित और असामाजिक कार्य किए है। ऐसे लोग समाज में खुलेआम न घूमे इसलिए इन्हें जेल भेजकर समाज की सुरक्षा किया जाना चाहिए है।
राधामोहन गोयल ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। हलधर दूबे ने कहाकि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर शीध्र ही कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन अपने स्तर से कार्यवाही करने को बाध्य होगा। जल्लाद बने मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि हमारे धर्म के ऊपर आंख उठाने वालों का हश्र ऐसा ही होता रहेगा।
कार्यक्रम में अरूण सिंह साधू, सत्यम त्रिपाठी, विष्णुकांत चौबे, हलघर दुबे, शिव कुमार मौर्या, दयानंद शुक्ल, उमेश गौड, अभिमन्यु, छोटू, रामप्यारे, मिथिलेश चौरसिया, विकास चौबे, शंशाक पांडेय, सुनील पाण्डेय, रामभवन चौहान, सुनील मिश्रा सहित आदि हिन्दू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

17 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

17 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

17 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

17 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

18 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

18 hours ago