जिले के हस्तशिल्पियों को मिलेगा प्रशिक्षण, बनेगा आर्टिजन कार्ड

स्वयंसेवी संस्था एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी मदद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हस्तशिल्प कारीगरों का दिन अब बहुरने वाला है। सरकारें उन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दे रही है। इसी के तहत हस्तशिल्प कारीगरों के प्रशिक्षण और आर्टिजन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। जिले स्वयंसेवी एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों का आर्टिजन कार्ड बनाने में मदद करेगी। संस्था के मुख्य ट्रस्टी गौरव कुमार निषाद ने बताया कि आर्टिजन कार्ड आधार जैसा ही परिचय पत्र है। जिससे पहचान होती है कि संबंधित व्यक्ति किसी खास क्षेत्र के कारीगर हैं। हस्तशिल्पियों का आर्टिजन कार्ड बनाने के लिए आवेदन संकलन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदक को आवेदन के साथ-साथ पासपोर्ट साइज के फोटो, आधार कार्ड का छायाप्रति देना अनिवार्य है।
श्री निषाद ने बताया कि आर्टिजन कार्ड से कारीगरों को व्यवसाय के लिए मुद्रा लोन लिया जाता है, तो ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही आम आदमी जीवन बीमा लाभ भी मिलता है। सरकार द्वारा यदि हस्तशिल्प या इससे जुड़े मेले का आयोजन किया जाता है। तो कारीगरों को मुफ्त में या न्यूनतम दर पर स्टॉल आवंटित किए जायेंगे और आने जाने की सुविधा मिलेगी।
इसमें 72 प्रकार के आर्टिजन कारिगरों को शामिल किया गया है। गांव में बांस की बनी समानों को बनाने वाले, मशीन से एंब्रायडरी का काम करने वाले, डोकड़ा, टेराकोटा यानी कुम्हार जाति, पत्ता बनाने वाले, मधुबनी पेटिंग का काम करने वाले, लौहार जाति इत्यादि शामिल हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

4 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

56 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

1 hour ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago