बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l नवाबगंज कस्बे के दो अलग अलग स्थानों के पास के 32 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से कस्बे की आधी आबादी दो दिनों से अंधेरे में है। मालूम हो कि कस्बा नवाबगंज के कुर्बान गाह के पास एक सप्ताह पूर्व जला ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा रख दिया गया लेकिन दो दिन पूर्व राजकीय यूनानी चिकित्सालय के पास रखा 32 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से नवाबगंज कस्बे की लगभग पाँच हजार की आबादी दो दिन से अंधेरे में है। ग्रामीण नफीस अहमद , किशोरी लाल , अजीज अहमद , संतोष कुमार , लतीफ अहमद आदि का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की घटना हो रही है जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । लोग दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। वही इस संबंध में जब मटेरा नवाबगंज के अभियंता शहाबुद्दीन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुर्बान गांह के पास ट्रांसफार्मर रख दिया गया है और सप्लाई चालू कर दी गई है। राजकीय युनानी चिकित्सालय के पास ट्रांसफार्मर जल्दी रख दिया जाएगा और सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…