100 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुुधारा थाना क्षेत्र के रक्साकला गांव के पास गुरुवार तड़के गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गो-तस्कर घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मिल रही जानकारी के अनुसार भोर करीब 4:30 बजे सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गो-तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इक़लाख (50) पुत्र झिनक, निवासी कथकपुरवा, थाना रुधौली, जनपद बस्ती तथा अलाउद्दीन उर्फ क़ाइल (28) पुत्र वकील, निवासी रक्साकला, थाना दुुधारा, जनपद संत कबीर नगर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल दोनों आरोपियों को पहले सेमरियावां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें – पटना में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने सड़क पर मचाई तबाही, आधा दर्जन लोग चपेट में
पुलिस ने मौके से एक-एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक-एक जिंदा कारतूस, एक-एक खोखा, एक-एक नाजायज चाकू बरामद किया। इसके साथ ही करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, मांस काटने का ठीहा, दो दांव, तराजू-बांट और रस्सी भी बरामद हुई है।
मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य गो-तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…