Categories: Uncategorized

अतिथि शिक्षक ने आहरण-वितरण अधिकारी को रिश्वत दिए जाने की बात से मुकारा

अतिथि शिक्षक ने वायरल वीडियो को बताया निराधार व द्वेषपूर्ण

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड चितरंगी में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आहरण सह वितरण प्रभारी अधिकारी बब्बू सिंह को रिश्वत दिए जाने की बात को अतिथि शिक्षक ने नकार दिया। अतिथि शिक्षक ने पत्रकारों से रिश्वत देने की बात को नकारते हुए कहा कि वायरल वीडियो द्वेषपूर्ण तरीके से बनाया गया है। अतिथि शिक्षक का कहना है कि आहरण सह वितरण प्रभारी अधिकारी बब्बू सिंह से उनका पारिवारिक संबंध है। विगत कुछ माह पहले वह अपने निजी काम के चलते कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसको वह लौटा रहे थे। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। जिससे उनकी छवि खराब हुई है। अतिथि शिक्षक का कहना है कि उनका घर नौडिहवा खैड़ार में है। जो कि चितरंगी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसके चलते चितरंगी कम आना जाना होता है।
उन्होंने बताया कि कार्यालयी कार्य के चलते वह चितरंगी गए थे और उसी समय उन्होंने बब्बू सिंह से उधार लिए हुए पैसे वापस चुका दिए। इस दौरान किसी ने द्वेषपूर्ण वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रिश्वत दिए जाने की खबर पूरी तरह द्वेषपूर्ण है। इस संबंध में आहरण सह वितरण अधिकारी ने कहा कि कई बार अतिथि शिक्षकों का वेतन कई माह तक नहीं आता। ऐसे में जीवन यापन करने के लिए सभी लोग अपने घनिष्ठों से पैसे उधार लेकर काम चलाते हैं। मानदेय मिलने पर लोग उधार लिए पैसे वापस करते हैं। यह वीडियो पूरी तरह से द्वेषपूर्ण तरीके से बनाया गया है। इस वीडियो जिन पैसे को लेते हुए दिखाया गया है वह अतिथि शिक्षक द्वारा उधार लिए गए थे। वह वापस लौटाया जा रहा है। बहुत सारे अतिथि शिक्षकों से मेरा पारिवारिक संबंध है। उनमें से यह भी हमारे बेहद करीबी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

40 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

43 minutes ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

46 minutes ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

47 minutes ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

2 hours ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

2 hours ago