गरीब छात्रों के घर आई खुशहालीगरीबों का देवता गुड्डू जमाली

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी के संस्थापक और बसपा के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी की स्थापना समाज सेवा के लिए की गई है, जिसमें 50 छात्रों को निःशुल्क खाने, रहने और पढ़ाई की उत्तम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हमने देश के कई शहरों से जैसे की कोटा, कर्नाटका आदि से नीट कोचिंग के विशेषज्ञ शिक्षकों को बुलाया गया है, ताकि छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त कराई जा सके। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के कैंपस में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है और 9 जुलाई को मेरिट सूची के आधार पर छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी तथा 10 जुलाई से क्लास प्रारंभ हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि एक राजनेता से पहले मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूँ। मेरा यह प्रयास उन बच्चों के लिए है जिनके मां-बाप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और अपने प्रतिभाशाली बच्चों को आगे की शिक्षा दिलाने में असमर्थ रहते हैं, उन बच्चों को मैं अपने बच्चों की तरह नीट और जेई जैसी तैयारियां कराऊंगा और उनको आगे बढ़ाउंगा। इसके लिए मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयार हूं। इसी क्रम में एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी में 50 छात्रों को नीट कोचिंग के लिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उनके रहने से लेकर भोजन, शिक्षण सामग्री पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। आगे चलकर यह संख्या बढ़ाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई पैरवी स्वीकार नहीं होगी, चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश परीक्षा कराई जायेगी जो छात्र पास होंगे उन्ही छात्रों का प्रवेश लिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

9 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

2 hours ago