झूठ की गारण्टी कुछ दिनों की मेहमान :अखिलेश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
इण्डिया महागठबंधन से लोकसभा देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह आज पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग, सवरेजी रूप, सवरेजी खर्ग, बलटिकरा, सेखौना खास, सकरापार खुर्द,चतुर्भुजपुर,बरारी द्वितीय,पहाड़पुर ,पहाड़पुर टोला रूईहा, सुरचक,बागापार,अर्जुनडीहा, बसंतपुर सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण,जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया।
इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि झूठ की गारंटी वाले सरकार के दिन पूरे हो गए है अब युवाओं के न्याय की गारंटी,किसानों के न्याय की गारंटी ,नारी न्याय की गारंटी, श्रमिकों के न्याय की गारंटी, हिस्सेदारी न्याय की गारंटी देने वाले महागठबंधन की सरकार बननी तय है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि चारो इंजन की सरकार होने के बावजूद देवरिया विकास से अछूता है, चीनी का कटोरा कहा जाने वाला देवरिया, बन्द चीनी मिलों पर जिम्मेदारों द्वारा लगातार झूठी बयानबाजी कर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है, देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता को अपना हथियार बनाने वाली भाजपा सरकार की मंशा अब जनता जान चुकी है इस चुनाव में अब इनकी मंशा फेल होगी।
इस दौरान परवेज आलम, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,अशोक कुशवाहा,कमलेश पाण्डेय,रामप्यारे यादव,नौशाद रजा अरविन्द शाही,जयदीप त्रिपाठी,सूरज राय, शिवशंकर सिंह सैंथवार,रामाश्रय यादव,बृजभान सिंह,संजय मिश्र,संजीव द्विवेदी आदिलोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

58 minutes ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

1 hour ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

1 hour ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

2 hours ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

5 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

5 hours ago