7 महीनों में 3,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर सख्ती; भू-राजनीतिक तनाव से सोना-चांदी महंगा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरकार ने अप्रैल से अक्टूबर के बीच बड़े पैमाने पर जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद को बताया कि इस अवधि में 489 फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन पकड़े गए, जिनमें जाली पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इन मामलों में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का अनुमान है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर विशेष अभियान

मंत्री ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्रेशन और जाली बिलिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए। कर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन कर गैर-मौजूद जीएसटीआईएन को रद्द किया है। सरकार डिजिटल डेटा में विसंगतियों की पहचान कर ऐसे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी को और मजबूत कर रही है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दो आरोपी बरी, कड़कड़डूमा कोर्ट की टिप्पणी—एकमात्र गवाही पर सजा उचित नहीं

भू-राजनीतिक तनाव से सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

सरकार ने सोने और चांदी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का प्रमुख कारण बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बताया है। इन परिस्थितियों में सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है, जिससे दाम चढ़े हैं।

लोकसभा में जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय भाव, रुपये के मुकाबले डॉलर की विनिमय दर और लागू करों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों और प्रमुख संस्थानों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद ने भी कीमतों को समर्थन दिया है।

ये भी पढ़ें – आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट: पीएम मोदी बोले—इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट

कीमतें बाजार तय करता है

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सोना-चांदी की कीमतें बाजार की ताकतों से तय होती हैं और सरकार इनके निर्धारण में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होती है।

Karan Pandey

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

8 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

11 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

11 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

12 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

12 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

13 hours ago