बिहार मॉडल पर बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी कमान संभालेंगे अमित शाह, माह के अंत से शुरू होगा अभियान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतिक कमान संभालेंगे। शाह अपने चुनावी अभियान की शुरुआत इसी महीने के अंत में पश्चिम बंगाल के दौरे से करेंगे। इसके बाद चुनाव अधिसूचना जारी होने तक वह हर महीने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का कम से कम तीन दिनों का प्रवास करेंगे।

बिहार फॉर्मूले पर चुनावी रणनीति

इन राज्यों में अमित शाह की रणनीति बिहार चुनाव मॉडल पर आधारित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना, संगठन को सक्रिय करना और सहयोगी दलों के साथ साझा अभियान एवं ठोस संयुक्त रणनीति को जमीन पर उतारना है। भाजपा पश्चिम बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि असम, केरल और तमिलनाडु में सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़ें – 7 महीनों में 3,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर सख्ती; भू-राजनीतिक तनाव से सोना-चांदी महंगा

बंगाल में क्षेत्रवार कार्यकर्ता बैठकें

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूत करने के लिए शाह क्षेत्रवार कार्यकर्ता बैठकें करेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तैयार करना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना उनके दौरे का अहम हिस्सा होगा। बिहार की तर्ज पर ही बंगाल प्रवास के दौरान संगठनात्मक और रणनीतिक बैठकों में मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी और चुनावी मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सहयोगियों के साथ साझा अभियान

असम, केरल और तमिलनाडु में भाजपा सहयोगी दलों के साथ साझा रणनीति और संयुक्त प्रचार अभियान चलाएगी। बिहार चुनाव में अपनाए गए मॉडल के तहत बूथ कमेटियों और चुनावी प्रबंधन में सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। संयुक्त प्रचार और समन्वित रणनीति के जरिए एनडीए को जीत दिलाने का लक्ष्य रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें – दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दो आरोपी बरी, कड़कड़डूमा कोर्ट की टिप्पणी—एकमात्र गवाही पर सजा उचित नहीं

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

2 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

2 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

2 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

3 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

4 hours ago