यह संकल्प निभाना है, हर एक बूंद बचाना है’ के थीम पर आयोजित होगा भू-जल सप्ताह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शासन द्वारा भूजल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई 2023 के तक भूजल सप्ताह आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। इस वर्ष सप्ताह के आयोजन का मुख्य विचार बिन्दु ‘यह संकल्प निमाना है, हर एक बूंद बचाना है’ रखा गया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग उच्चतर शिक्षा विभाग प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं अन्य राजकीय शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये है कि अधिनस्थ स्कूलो, कालेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में भव्यता के साथ भू-जल सप्ताह का आयोजन कराये। शहरी क्षेत्रों में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को निर्देश दिये गये है कि अपने अधीनस्थ प्राधिकरणों उ.प्र. आवास विकास परिषद आदि के माध्यम से भूज-जल सप्ताह अवधि में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिंग आदि का प्रदर्शन कराये।डीएम ने सभी सम्बन्धित विभागों को यह भी निर्देश दिये है कि जन सामान्य की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत केन्द्रीय संस्थानों, प्रतिष्ठानों गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाय। विशेष रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला विज्ञान क्लब, पर्यावरण शिक्षा केन्द्र, शिक्षा मित्र आंगनवाड़ी केन्द्र, जल पनोक्ता समितियां, रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी, औद्योगिक व्यापारिक संगठन, बिल्डर्स एसोसिएशन, इन्सटीट्यूशन आफ इंजीनियर्स, युवा मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र इत्यादि संगठनों को भी भू-जल सप्ताह से जोड़ा जाय। जल संचयन के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभागों ग्राम्य विकास विभाग, वन संरक्षण पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पंचायती राज विभाग, जल निगम, पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लघु सिचाई इत्यादि विभागों को भू-जल सप्ताह के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाएं जाने के भी निर्देश दिये गये है।
डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया है कि शासन की मंशानुरूप ‘‘भूजल सप्ताह’’ के सफल आयोजन हेतु विस्तृत एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर फोटोग्राफ्स सहित नोडल अधिकारी सहा.अभि. लघु सिंचाई, बहराइच के माध्यम से जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

2 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

3 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

4 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago