नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने श्रीराम प्रभू के बारात का किया स्वागत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर में प्राचीन रामलीला नाट्य समिति,आज़ाद नगर उत्तरी(पुलिस चौकी के पास) के तत्वावधान में, चल रहें रामलीला मंचन मे सोमवार को राम विवाह प्रसंग के निमित्त प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात, रामलीला स्थल से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुये नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय पहुंची।जहां पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुन्दर जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ भगवान श्रीराम के बारात का यथोचित तरीके से स्वागत,अभिनंदन किया।
राजा जनक,प्रभु श्री राम,सीता माता,लक्षमण,भरत,शत्रुघ्न,गुरु वशिष्ठ सहित अन्य सभी सम्मानित अतिथियों का तिलक लगाकर,आरती उतार कर तथा मिष्ठान से जलपान कराकर स्वागत किया गया। ततपश्चात बारात को ससम्मान विदा किया गया।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…