राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य सहभोज कार्यक्रम संपन्न

सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एक भव्य और उत्साहपूर्ण सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारा और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करना था।

मुख्य अतिथि जिला धर्म जागरण प्रमुख नथुन जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि हिंदुत्व की शक्ति ही भारत की असली पहचान है और हमारी संस्कृति ही हमारी आत्मा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत पर आघात करने वालों को यह देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। नथुन जी ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. हेडगेवार द्वारा 1925 में स्थापित आरएसएस आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह विश्व का सबसे संगठित और अनुशासित संगठन बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक मातृभूमि की सेवा और रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर संघचालक दिनेश जी ने कहा कि शाखा में नियमित उपस्थिति से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी निर्मल और ऊर्जावान बनता है। उन्होंने कहा कि संघ शाखा राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां अनुशासन, सेवा और त्याग की भावना विकसित होती है।

सहभोज कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जाति, धर्म और वर्ग भेद मिटाकर “एक साथ बैठकर भोजन करने की संस्कृति” को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वर्गों के लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर सहभोज में भाग लिया और समाज में समानता, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर कार्यवाह अविनाश मिश्र, जिला शारीरिक प्रमुख विवेकानंद, जिला सेवा प्रमुख नायब सोनी, मुख्य शिक्षक संजय सोनी, अभिषेक सोनी सहित नगर के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

16 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

27 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

37 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

49 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago