सेंट एंड्रयूज कालेज स्थापना सप्ताह समारोह का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सेण्ट ऐण्ड्रयूज काॅलेज, गोरखपुर के स्थापना सप्ताह समारोह के अन्तर्गत सोमवार को पूर्वाह्न 11: बजे वाद – विवाद प्रतियोगिता तथा मध्यान्ह 01ः00 बजे एकल अभिनय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज की प्राचार्या डा आर एन सैमुअल द्वारा प्रार्थना तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मीडिया प्रभारी डाॅ0 सुशील कुमार राय ने बताया कि आज हुई वाद – विवाद प्रतियोंगिता में कुल 40 प्रतिभागियों में से चयन कर अंतिम रूप से 10 ने अपनी प्रस्तुति दिया। जिसमें प्रथम स्थान पर ऐश्वर्य चौरसिया बी एडo, द्वितीय स्थान पर गार्गी शुक्ल बी ए तृतीय वर्ष, एवम् तृतीय स्थान पर प्रीति चौरसिया एम एस – सी, प्रथम वर्ष रहीं। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में डा मुमताज़ ख़ान तथा प्रो निखिल कांत शुक्ल दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर वि वि थे। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में समन्वयक, डा मो राशिद तनवीर तथा सह समन्वयक डा अतुल सिंह, डा गौरव श्रीवास्तव, डा सुनीता एवम् डा सैय्यदा खातून थीं।
एकल अभिनय प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पर एश्वर्य चैरसिया, बी0एड0 प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कुमारी दिव्यांशी बी0एस.सी0 तृतीय सेमेस्टर और सुधांशु, बी0ए0 तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर अफान राशिद, बी0ए0 तृतीय वर्ष रहे। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में श्री0 आई0 एच0 सिद्दकी और रौशन एहतेशाम व आकाशवाणी और दूरदर्शन गोरखपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी थें। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में समन्वयक डाॅ0 रवीन्द्र आनन्द तथा सह-समन्वयक डाॅ0 शोएब अहमद अंसारी, डाॅ0 संध्या त्रिपाठी, श्वेता जाॅन्सन एवं डाॅ0 अजय निगम की भूमिका रही। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक एवम् विद्यार्थियों की उपस्थिति रही

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

6 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

9 hours ago