मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरा सोनाड़ी मे रुद्र महायज्ञ का आयोजन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत पिपरा सोनाड़ी में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन कर गाजे – बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के दक्षिण स्थित शिव मंदिर से चलकर मधुबनी, सोनवल, नंदाभार, खजुरिया, कश्मरिया, झनझनपुर, दरहटा, लालपुर, चौक, करौता, पिपरिया गुरु गोविंद राय, होते हुए पड़री खुर्द और पिपरा सोनाड़ी मध्य माइनर नहर पर पहुंचा। यज्ञाचार्य संजय मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगल कलश में जल भरा गया। पुनः सभी श्रद्धालु महायज्ञ परिसर पहुंच विधि विधान से कलश को स्थापित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न नारायण पाण्डेय व अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि मंच का संचालन चन्द्रभान चौधरी व सत्या मजनू द्वारा और रात्रि में जय जय मां आदिशक्ति रामलीला मंण्डल मोहनापुर के कलाकारों के द्वारा रामचरित मानस पाठ का सजीव मंचन किया जायेगा। दिन में प्रवचन कर्ता प्रियंका द्विवेदी श्रद्धालुओं को अपने प्रवचन से रूबरू कराएंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी पटेल, दिलीप गुप्ता, विशाल गुप्ता, चन्द्रभान चौधरी, देवनारायण पटेल, विजय कुमार, दिग्विजय गुप्ता, बलवंत चौधरी, भोले चौधरी, दीना विश्वकर्मा ,राजू चौधरी ,बिभूती दीक्षित, संतोष विश्वकर्मा, ब्रम्हानंद चौधरी ,सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहें ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत मतदाता सूची को…
Focus Keyword:Deoria Traffic Police Checking Campaignजनपद देवरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित से जुड़ी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्वागत होटल में एक युवक का…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा। शाहजहांपुर के एक उद्योगपति की कंपनी से लिए गए कर्ज की…