पुरवाई लोकोत्सव-2025 का भव्य शुभारम्भ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अपनी संस्कृति को जन-जन से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं पुरवाई कला, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पुरवाई लोकोत्सव-2025 का शानदार आगाज हुआ। प्रथम दिवस का शुभारंभ मध्यप्रदेश से पधारीं पद्मश्री लोक चित्रकार दुर्गा बाई व्याम, साहित्य अकादमी नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी एवं महापौर, नगर निगम, गोरखपुर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने तुलसी की पूजा-अर्चना कर के किया। तत्पश्चात गोंड चित्रकला की ख्यातिलब्ध कलाकार दुर्गाबाई व्याम का आयोजन समिति की ओर से स्व. डाॅ. राजीव केतन स्मृति लोक कला सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि लोक चित्रकार दुर्गाबाई द्वारा अपनी कला सृजन की यात्रा को साझा करते हुए बताया कि वह किस प्रकार गोंड चित्रकला के माध्यम से पद्मश्री सम्मान तक पहुॅंची। मध्य प्रदेश के ग्रामीण जीवन में समाहित गोंड चित्रकला जो भित्ती चित्रों से होते हुए कैनवास तक आते हुए विश्व पटल पर पहुॅंची। इस पर भी प्रकाश डाला। ऐसे ही अन्य क्षेत्रों की लोक चित्रकला भी विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाये, इस हेतु पुरवाई कला का यह मंच है एवं नीव के पत्थर का कार्य कर रहा है।
सुप्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि लोक कला का अपना विस्तृत स्वरूप है, जो जन-जन तक अपनी पहुॅंच रखता है। लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की जो जिम्मेदारी पुरवाई कला एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय ने उठायी है, वह साधुवाद के पात्र है।
कार्यक्रम में लोकप्रवाह के अन्तर्गत लोकगीतों एवं लोकचित्रों का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ कलाकार रामदरश शर्मा ने युवाओं को अपनी प्राचीन संस्कृति एवं संस्कारों को गीतों के माध्यम से परिचित कराया।
इस अवसर पर भगवान श्री राम के जन्म से लेकर विवाह के विभिन्न प्रसंगों को अपने भावपूर्ण बधावा नृत्य के माध्यम से अयोध्या के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। शारदा संगीतालय के कलाकारों ने राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में संस्कार गीतों की प्रस्तुतियां की।
राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिवसीय पुरवाई लोकोत्सव का समापन रविवार को नवसंवत्सर के प्रथम दिवस पर राज्य सभा सांसद डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन एवं भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबन्धक कुमार आनन्द की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर महानगर के तमाम कला मर्मज्ञ उपस्थित रहेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

19 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

19 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

19 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

20 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

20 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

20 hours ago