इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुनील कुमार रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो सहित विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेलों का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा एवं उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने मुख्य अतिथि को बुके, स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों ने दिखाया दम

खेल आयोजनों में कक्षा 11 और 12 (मैथ्स, बायो, कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज) के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्साह का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- नकली नोट तस्करी का पर्दाफाश: जयपुर में 2.90 लाख के जाली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

19 दिसंबर को होगा समापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को होगा। समापन समारोह में विजेता टीमों को मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी सहित शिक्षक प्रज्वल राय, मिथिलेश यादव, गौरव केसरी, अनतोष सिंह, राजवीर सिंह, दिलीप कुमार एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – भाजपा ने बिहार में बदली संगठन की कमान, दरभंगा विधायक संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

2 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

11 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

12 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

12 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 hours ago