अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का भव्य आयोजन

डीएम व सीडीओ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर योग कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया।
शासन के निर्देशानुसार जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज योग साधना योग केन्द्रों तक समिति न रहकर आमजनमानस तक फैल चुकी है और सभी को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर लोगो का उत्साह इसके जीवटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नही बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। उन्होंने योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु सभी को प्रेरित किया।
इसी प्रकार नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लाकों एवं विद्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के प्रांगण में योगाभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चन्द्र, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला यूनानी अधिकारी, जिला खेल अधिकारी दिलीप कुमार, योग प्रभारी इन्द्रेश कुमार, प्र0 जिला युवा कल्याण अधिकारी आराधन द्विवेदी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं स्काउट गाइड, एन0सी0सी के छात्र/छात्रांए आदि भारी संख्या में उपस्थिति रहकर योगाभ्यास किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

1 hour ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

3 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

5 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

5 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

6 hours ago