अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य आयोजन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)l अनुराग्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का यूट्यूब लाइव पर भव्य आयोजन किया। देश विदेश से लाखों लोगों ने 25 नृत्यकारों का इस भव्य आयोजन में हौसला बढ़ाया। अनुराग्यम एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दिल्ली से अपने सभी भव्य आयोजनों को समय समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति, साहित्य, साइंस एवं टेक्नोलॉजी को आयाम देता है। अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का मुख्य आयोजक के रूप में सचिव ममता रजक एवं अनुराग्यम के संस्थापक सचिन चतुवेर्दी का रहा।
संचालिका सीमा वालिया ने देश विदेश के सामने अनुराग्यम की ओर से इस भव्य आयोजन का संचालन किया। सीमा वालिया ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 का उल्लेख करते हुए, इस भव्य आयोजन के चार प्रमुख जजों का स्वागत किया। सीमा गर्ग , जश टिसवार्ड, अपर्णा चित्तोरिया और बीनू सिंह ने अपने इन 25 बहुमुखी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए सबका जजमेंट किया।
25 बहुमुखी प्रतिभागियों में ग्रुप ए से श्रीवाली शेट्टीगर, सानवी गुप्ता, देबांग्शी दास, अर्निमा मोल्फा, अमृता पाल, दिविशा रतनानी, लक्षिता बैद और श्रेयान्वी मिश्रा। ग्रुप बी से अवनि न्यूगी, चतुर्य कामू, देबोलीना बैग, वाणिका कौशिक, फॉस्टिना परनबी सरकार, आशना दिल्लीवार, सौमिली सेनगुप्ता। ग्रुप सी से ओइसिकी सिन्हा, शॉन अहमद, सृष्टि बेनीवाल, दिशिका छाबड़ा, दिविषा जैन, तारुषी राजोरा। ग्रुप डी से मातंगी शंकर, शीतल, मेघना गुहा, एस हरिका सत्य उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए इंजीनियर अंकिता बाहेती (दोहा क़तर), अर्चना श्रीवास्तव (मलेशिया), मीनू बाला (पंजाब), संगीता वर्षांय (अलीगढ़), ज्योति माथुर (ऑस्ट्रेलिया), वेरोनिका आर. पिंगोल (हांग कांग), अभिषेक शुक्ला (उत्तर प्रदेश), ध्रुव तिवारी (छत्तीसगढ़) और सुशी सक्सेना (मध्य प्रदेश) से सभी कोऑर्डिनेटरों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
अंत में डॉ. तरूणा माथुर , प्रिंसपल इन्वेस्टिगेटर, अनुराग्यम ने सभी प्रतिभागियों, जजों, कोऑर्डिनेटरों एवं समस्त अनुराग्यम परिवार को धन्यवाद दिया। अनुराग्यम डांस लीग की संयोजक डॉ निधि बंसल और सह संयोजक दीपाली जैन ने अनुराग्यम और अनुराग्यम डांस लीग सीजन 3 के बारे में उल्लेख किया और सभी प्रतिभागियों एवं जजों को धन्यवाद दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

2 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

14 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

15 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

15 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

15 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

16 hours ago