ग्राम सेवक संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौपा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) ग्राम सेवक संघ ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में सेवा समाप्ति, उपायुक्त मनरेगा की ही सहमति से किया जाए, एच आर पॉलिसी लागू किया जाए, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश की तरह मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50% का कोटा ग्राम रोजगार सेवक के लिए आरक्षित किया जाए, ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ-साथ रिक्त ग्राम पंचायत में भी कार्य लिया जाए, मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ ग्राम रोजगार सेवकों को ही दिया जाए, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित किया जाए, ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के खाते में भेजी जाए, ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और पद नाम ग्राम विकास सहायक किया जाए तथा पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव के नेतृत्व में 53 ग्राम रोजगार सेवको ने मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र सौपा। जिसमें राम प्रताप यादव अध्यक्ष ,दुर्गेश कुमार, चंद्रेश ,इंद्रकेश, मनीषा, दिलीप कुमार ,बिंद्रेश ,अशोक कुमार ,संजीव सिंह ,किरण, सुमित्रा, सोनी, रीना यादव, मंजू, रीता ,मनोज मौर्य ,प्रदीप कुमार, विनोद ,नंदकुमार ,परमहंस, हरिश्चंद्र, जितेंद्र ,सुरेश ,मोती, सुरेंद्र ,बलराम, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago