पीएम किसान योजना के वंचितों की समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम सभावार विशेष शिविर 10 जून तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)|उप कृषि निदेशक, लोकेन्द्र सिंह ने समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिन पात्र किसानों द्वारा पी०एम० किसान पोर्टल पर अभी तक ओपनसोर्स से आवेदन नहीं किया गया हो या आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो गया हो, परन्तु भूलेख अंकन, सत्यापन नहीं हो पाया हो अथवा आधार से बैंक खाते लिंक नहीं होने के कारण पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा हो, तो उन कृषक भाईयों को पी०एम० किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान के तहत दिनांक 15 मई 2023 से 10 जून, 2023 तक प्रत्येक गाँव के पंचायत भवन अथवा किसी सार्वजनिक स्थल यथा प्राथमिक विद्यालय पर विशेष शिविर लगाकर क्षेत्रीय कर्मचारी कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, ग्रुप-बी, ए०टी०एम०, बी०टी०एम० एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम्य विकास अधिकारी, पंचायत विभाग के ग्राम पंचायत सेक्रेटरी एवं राजस्व विभाग के लेखपाल आदि की उपस्थिति में ग्राम सभा विशेष शिविर लगाकर सत्यापन एवं अपलोडिंग का कार्य कराया जायेगा। इसी शिविर में ही पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि द्वारा रू0 100/- से खाता खोलने की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे खाता आधार से लिंक हो सके। इसके अतिरिक्त कृषक भाई पी०एम० किसान से सम्बन्धित बैंक में आधार का लिंक भी करा सकते है।
उन्होंने कृषक भाईयों से अनुरोध किया है कि जिनका भू-लेख अंकन एवं आधार सीडिंग नहीं हुआ है या किसी अन्य कारण से पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित है, वे दिनांक 15 मई, 2023 से दिनांक 10 जून, 2023 की अवधि में निर्धारित तिथि को पूर्वान्ह 09 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक विशेष शिविर में अपने आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक आदि अभिलेखों के साथ पहुंचकर सम्बन्धित कर्मचारियों की सहायता से भूलेख अंकन एवं आधार से बैंक खाता लिंक अवश्य करा लें, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से लाभान्वित हो सकें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

4 minutes ago

थाने का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की…

5 minutes ago

होली 2026: उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल सब्सिडी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब…

19 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से युद्ध रोकने की अपील, ज्यूडिशियल काउंसिल ने मांगा त्वरित हस्तक्षेप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l वैश्विक समुदाय से तात्कालिक अपील करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने…

31 minutes ago

नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर सख्ती,भारत– नेपाल समन्वय समिति की अहम बैठक

02 मार्च की मध्य-रात्रि से सामान्य आवागमन रहेगा बंद,आपात सेवाएं जारी महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल…

50 minutes ago