भारत को विकसित करना सरकार का लक्ष्य- ओम प्रकाश जायसवाल

योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है- प्रदीप उपाध्याय

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत घुघली विकास खंड के गगराई मे आयोजित कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ किया उसके बाद अन्नप्राशन एवं गोंद भराई की रस्म अदा की गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है।आज सरकार की विभिन्न योजनाएं बिना भेद भाव के आम जनमानस तक पहुंच रही हैं और उनका लाभ सीधे उनके खाते मे जा रहा है। हमारी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास कराया और धारा 370 को हटाकर इतिहास रचने का कार्य किया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एडवोकेट प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुशासन हमारी सरकार की प्राथमिकता थी और जंगल राज को समाप्त करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि सभी का साथ सभी का विकास वर्तमान सरकार मे हो रहा है l कार्यक्रम का संचालन आचार्य धनपाल शास्त्री ने किया l जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर जायसवाल ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी, दया जायसवाल, हरिराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी तेजेन्द्र सिंह व खालिद, ग्राम रोजगार सेवक राजेश प्रजापति, बृजेश प्रजापति, मोहम्मद अफसर अली, आशा, आंगनबाड़ी, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago