डीएम डाॅ0 दिनेश चन्द्र के पत्र का शासन ने लिया संज्ञान

खरीदार नहीं कर सकेंगे धोखा-धड़ी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) विगत 07 जनवरी को तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील पयागपुर के ग्राम रामपुर नि. सरजू पुत्र जगदीश तथा ग्राम मल्लव दा. ऐलो निवासिनी जैतूना पत्नी स्व. बरकत अली द्वारा इस आशय के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये थे कि उनके द्वारा बेची गई भूमि का भुगतान उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि प्रलेखों में दस बात का भी स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि प्रलेखों के प्रतिफल का भुगतान ट्रान्सफर द्वारा किया गया है। प्रलेखों में प्रतिफल का भुगतान न होने पर सम्बन्धित प्रकरण में क्रेताओं के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
तहसील पयागपुर की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र द्वारा अपने पत्र के माध्यम से महानिरीक्षक, निबन्धन, उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया गया था कि प्रलेखों में उल्लिखित प्रतिफल की धनराशि विक्रेता को प्राप्त होने के सम्बन्ध में विलेख के निष्पाइन के समय मौखिक पुष्टि के अतिरिक्त साक्ष्य आधारित पुष्टि हेतु समुचित दिशा-निर्देश निर्गत किये जाएं जिससे इस प्रकार की समस्या का निदान सम्भव हो सके तथा अशिक्षित, अल्पशिक्षित एवं भोली-भाली जनता का शोषणा न होने पाये।
डीएम डाॅ. दिनेश चन्द्र के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश की महानिरीक्षक निबन्धन ने प्रदेश के समस्त उप सहायक महानिरीक्षकों को निर्देश जारी किये गये हैं कि अधीनस्थ उप निबन्धकों को निर्देशित कर दिया जाय कि विलेख के प्रस्तुतीकरण के समय प्रतिफल के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ करने के बाद प्रतिफल की प्राप्ति के सम्बन्ध में साक्ष्य का परीक्षण एवं पुष्टि करने उपरान्त ही पृष्ठांकन में भी उक्त तथ्य का उल्लेख करना सुनिश्चित करें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

3 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

5 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

5 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

5 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

6 hours ago