शिक्षक के नीजि मोबाइल का इस्तेमाल सरकार जबरन नही करवा सकती
पटना(राष्ट्र की परम्परा)
सरकार ने 25 जून से राज्य के सभी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
सरकार के इस निर्णय के खिलाफ परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने एक बयान जारी कर कहा कि, अगर सरकार को ऑनलाइन उपस्थिति शिक्षक का लेना ही है तो इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को टैबलेट मुहैया करवायी जाए नकि इसके लिए जबरन शिक्षक के मोबाइल का इस्तेमाल किया जाए।
ठाकुर ने बताया कि मोबाइल शिक्षक का, डाटा खर्च शिक्षक उठाए फिर सरकार किस आधार पर ऐसा गैर संवैधानिक निर्णय शिक्षकों के उपर थोप सकती है।
शिक्षक नेता ठाकुर ने राज्य के मुखिया माननीय नीतीश कुमार एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ.एस सिद्धार्थ से मांग किया ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति हेतु सबसे पहले सभी विद्यालयों को टैबलेट मुहैया करायी जाए फिर इस निर्णय को लागू की जाए।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…