महाकुंभ भगदड़ में मृत व घायलों की सूची सार्वजनिक करे सरकार – रामजी गिरि

सूची सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने के दौरान मृत व घायल श्रद्धालुओं की सूची को सार्वजनिक करने में हो रहे देरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ में भगदड़ मचने से मृत व घायल श्रद्धालुओं की सूची घोषित करने में देरी कर वास्तविक आकंड़ों को छिपाने की कोशिश कर रही है। जो संख्या बताया जा रहा है उससे अधिक लोगों के मरने व घायल होने की आशंका है। सूची जब जारी हो जाएगी तो इस आकंड़ों के बाद जो भी श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ में जाने के बाद घर वापस नहीं हुए हैं उनके परिजन उन्हें ढूंढने में सफल होंगे, और सही संख्या भी सामने आ जाएगी। भाजपा सरकार के सारे दावे भगदड़ के बाद खोखले साबित हो गए हैं। कांग्रेस का एक एक नेता व कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की मदद करने को तत्पर है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,आनन्द देव गिरि, समीर पांडेय, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती जयप्रकाश पाल,मनोज मणि त्रिपाठी,जवाहर लाल बरनवाल, धर्मेन्द्र पांडेय, सुबाष राय सैंथवार,रामप्रवेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

4 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

12 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago