भारी बारिश व आंधी से बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा दे सरकार – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में दीवानी कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय में दिन बुधवार को आहूत की गई। बैठक में सरकार से असमय हुई भारी बारिश एवं आंधी से बर्बाद हुए फसलों का किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई।बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि देवरिया जनपद में आज सुबह से लगातार हो रही असमय बारिश, एवं ओलावृष्टि से किसानों की हजारों एकड़ गेंहू, सरसों एवं अन्य फसलें बर्बाद हो गई है। तेज हवाओं के चलने से किसानों के लगभग तैयार हो चुके गेंहू व सरसों की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश सरकार तत्काल प्रभावित किसानों को मुआवजा दे, जिससे किसानों को राहत मिल सके। प्रदेश की किसान विरोधी भाजपा सरकार की नीतियों से किसान बेहाल है। भाजपा की नीतिया किसान विरोधी व पूंजीपतियों को लाभ देने वाली है। लागातार बढ़ती महंगाई किसानों की कमर तोड़ रही है। डीजल, खाद, बीज, एवं किटनाशक, दवाएं सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में किसानों गन्ना का मूल्य भी नही बढाया गया। ना ही गन्ना का पूरा भुगतान है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता बुरी तरह हताश व परेशान है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा को सत्ता से हटाने का कार्य करेगी।
बैठक में सूरज कुशवाहा, मनीष सिंह गौर, रामप्रीत यादव, विवेकरंजन, अंकित,शिवनाथ यादव, इमरान लारी, सन्नी प्रभात, रामबृक्ष राजभर, जितेश यादव,दिलीप गिरी, विनोद शर्मा, आरिफ अंसारी, यशवंत यादव,शुभम वर्मा आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

21 minutes ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

29 minutes ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

57 minutes ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

1 hour ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

3 hours ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

3 hours ago