जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है, ब्लॉक मुख्यालय पर पशुपालकों के लिए सरकार द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सालय एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।पशुओं को कोई भी दिक्कत होने पर पशुपालक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपने पशुओं का मुफ्त में इलाज करा सकते हैं।शिकायत दर्ज होते ही कुछ समय में एंबुलेंस पशुपालक के दरवाजे पर होगी।पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जाएगा,इससे उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।बता दें कि विकासखंड में इस समय दो पशु चिकित्सालय हैं।दोनों अस्पतालों में स्थाई डॉक्टर की तैनाती न होने से पशुपालक महंगे दामों पर प्राइवेट चिकित्सकों से अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए मजबूर है।प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने बताया एंबुलेंस सेवा शुरू हुए एक सप्ताह हो गया हैं।पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।पशुपालकों को घर बैठे ही पशुओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।अब उन्हें इधर-उधर परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…