सरकार ने उठाए उचित कदम, कांग्रेस क्यों कर रही है विरोध-अनुराग ठाकुर

नईदिल्ली एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोनावायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक की थी। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर देश में राजनीति भी जमकर हो रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सत्तारूढ़ भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है और इसलिए इस यात्रा को रोकने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढ रही है। कांग्रेस का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा जारी रहने वाला है।

 इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूछा है कि भारत सरकार जो फैसले ले रही है उसका पार्टी विरोध क्यों कर रही हैं? अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है? केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा। 

कोरोना वायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,678 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में संक्रमण से दो, जबकि दिल्ली में एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,690 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह नाम और जोड़े हैं। 

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago