गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से 8 जुलाई के मध्य तक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। प्रवेश परीक्षाएं दिनांक 27 जून से प्रारंभ होकर 8 जुलाई तक चलेंगी। शोध पात्रता परीक्षा की तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही संपन्न होंगी। इसमें मुख्य परिसर के 9 तथा महाराणा प्रताप परिसर के 2 केंद्र शामिल है।

22 जून से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल http://dduguadmission.in पर जाकर दिनांक 22 जून की शाम 6 बजे से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
तिथियों की घोषणा के उपरांत कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि “विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण आयोजन के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को यहां अध्ययन के लिए आमंत्रित करना हमारा अभीष्ट है।”

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

23 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago