अप्रैल से शुरू होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं निदेशकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल माह से प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
कुलपति ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागीय ब्रोशर शीघ्र तैयार करें, जिनमें संचालित पाठ्यक्रमों, विभाग की उपलब्धियों, शोध कार्यों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल हो। साथ ही विभागों को पोस्टर, ब्रोशर और अन्य माध्यमों से अपने पाठ्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संभावनाओं की जानकारी पहुंच सके।
इसके अलावा कुलपति ने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों को किसी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या अथवा फीस संरचना में परिवर्तन का प्रस्ताव देना है, वे एक सप्ताह के भीतर अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दें, ताकि उसे संबंधित निकायों से समय पर अनुमोदित कराया जा सके।
बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में कार्य कर रहा है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ पाठ्यक्रमों तथा उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से छात्रों तक पहुंचाना आवश्यक है, जिससे विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान और मजबूत हो सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कलश यात्रा के साथ मधुमास महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का…

8 hours ago

होमगार्ड जीतराम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन में होमगार्ड स्वयंसेवक जीत राम के सेवानिवृत्त होने…

8 hours ago

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कस्बा गढ़िया रंगीन में शनिवार दोपहर सड़क पार कर…

8 hours ago

महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी…

8 hours ago

मुस्कान और भावुक पलों के बीच विद्यार्थियों को दी गई विदाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दृष्टि पब्लिक स्कूल बेलमा कटका में कक्षा 8 के…

9 hours ago

जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में एफआरसीटी देगा 10 लाख रुपये की सहायता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में बेटियों की शादी को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर…

9 hours ago