गोरखपुर है योग की नगरी, यहां से शुरू हुईं महत्वपूर्ण योग विधाएं: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

ऑनलाइन योग शपथ के लिए शहर के नागरिकों से कुलपति ने की अपील

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष मे प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जापान तथा यूके के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ पोर्टल का देखरेख भी किया जा रहा है। पोर्टल पर प्रति सेकंड 2500 से अधिक एसएमएस प्राप्त हो रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लक्ष्य बनाकर अब तक 16 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन योग शपथ लिया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है। गोरखपुर परिक्षेत्र से अब तक 1,23,000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन शपथ लिया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि राजभवन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऑनलाइन योग शपथ के माध्यम से हम जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होंगे। गोरखपुर योग की नगरी है, यहां से कई महत्वपूर्ण योग विधाएं शुरू हुई हैं। गोरखपुर स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूक शहर है।


पत्रकार वार्ता में कुलपति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुरातन छात्रों तथा गोरखपुर परिक्षेत्र के नागरिकों से ऑनलाइन योग शपथ लेने का अपील किया और कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग पत्रकार, अधिवक्ता गण, पुलिस विभाग तथा व्यापारी वर्ग भागीदारी करें। गोरखपुर परिक्षेत्र से ऑनलाइन योग शपथ की रफ्तार तेज होनी चाहिए, जिससे जनता के सहयोग से आनलाइन योग शपथ में नंबर वन स्थान हासिल किया जा सके।

सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र की संस्थाओं से सहयोग अपेक्षित है तथा कई सारी संस्थाएं सहयोग कर भी रही है। हम सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

7 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

9 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

20 hours ago