गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन:5 प्रत्याशियों ने 7 सेटों में दाखिल किया पर्चा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए 5 जनवरी 2023 से नामांकन प्रक्रिया जारी है, सोमवार को चौथे दिन 5 प्रत्याशियों ने 7 पर्चा दाखिल किया, देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 2 सेट पर्चा दाखिल किया, वही डॉ विपिन बिहारी शुक्ला निर्दल प्रत्याशी के रूप में 2 सेट पर्चा दाखिल किये, अविनाश प्रताप सिंह, सरजू प्रसाद दुबे, अखंड प्रताप सिंह ने एक-एक सेट में अपना अपना कमिश्नर कोर्ट आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी एआरओ/अपर आयुक्त अजय कांत सैनी के समक्ष नामांकन पत्रों को दाखिल किया। सोमवार को 11 बजे से कमिश्नर कोर्ट में गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के नामांकन पत्र को, प्रत्याशी अपने-अपने प्रस्तावक के साथ जमा करने पहुंच रहे थे कमिश्नर कोर्ट में आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी की मौजूदगी में एआरओ/ अपर आयुक्त अजय कांत सैनी के पास सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए, नामांकन पत्रों को जमा कर रहे थे। सोमवार को 5 प्रत्याशियों देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ विपिन बिहारी शुक्ला दो दो सेट में अपना-अपना पर्चा दाखिल किये अविनाश प्रताप, सरजू प्रसाद दुबे,अखंड प्रताप सिंह ने एक एक सेट के नामांकन पत्र कमिश्नर कोर्ट में आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी एआरओ /अपर आयुक्त अजय कांत सैनी की मौजूदगी में, सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जमा किए देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। वैसे तो अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

लेकिन मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हूं, भारतीय जनता पार्टी का रहूंगा भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ूंगा और आज भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किए। अब आगे देखना है कि भारतीय जनता पार्टी अपना प्रत्याशी किसे बनाती है। यह तो समय बताएगा कि देवेंद्र प्रताप सिंह ही भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे या कोई अन्य चेहरा होगा वह 13 जनवरी को पता चलेगा की भारतीय जनता पार्टी का कौन अधिकृत प्रत्याशी हो रहा है। चौथे दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे अब तक कमिश्नर कोर्ट से कुल 31 नामांकन पत्र प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा खरीदे जा चुके हैं, चौथे दिन 5 प्रत्याशियों ने अपना अपना आरओ/ कमिश्नर कोर्ट कमिश्नर रवि कुमार एनजी एआरओ/ अपर आयुक्त अजय कांत सैनी के समक्ष पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

2 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

3 hours ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

3 hours ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

4 hours ago