48 घंटे के अन्दर नहीं हुआ काम तो होगा अनिश्चितकालीन धरना- विजय
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने गोपवापार, धौला पण्डित, भरहा, डेईडीहा मार्ग को लेकर संकेतिक प्रदर्शन कियाl इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को झूठे सपने दिखा कर सरकार बनाईl जिसकी देने हैं कि भाजपा सरकार को विकास से कुछ लेना देना नही हैl
श्री रावत ने कहा की बेलडाण-कठन्ईया मार्ग, करूअना-मगहरा मार्ग, गोपवापार-डेईडीहा मार्ग को लेकर पन्द्रह दिन लगातार धरना दिया और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक हप्ते के अन्दर काम चालू हो जाएगाl लेकिन भाजपा सरकार का पिछला पांच साल और इस साल का एक वर्ष का कार्य काल बीत गया और इन सड़कों पर कोई काम नहीं हुआ अब अगर 48 घंटे के अन्दर गोपवापार-डेईडीहा मार्ग पर काम चालू नहीं हुआ तो डेईडीहा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना देने का काम करुंगा।
इस दौरान मुख्य रूप से अमित यादव, सुरेश शर्मा, अनीश शर्मा, सुनील सिंह, लालमन यादव, सुरेश कुमार, दिलीप सिंह, अनिल कुमार, अजित कुमार, विकास यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहेl
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…
बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…
बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…