राजनीतिक पार्टियों को बीएसएस परशुराम सेना की ललकार, नहीं बर्दास्त होगा ब्राह्मणों पर अत्याचार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l बीएसएस परशुराम सेना के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित तमसा वाटिका में किया गयाl जिसके मुख्य अतिथि बीएसएस परशुराम सेना, उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष पं अजीत कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि बीएसएस परशुराम सेना वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष चमचम चौबे, पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय, आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष राज दीपक तिवारी रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.गोपाल तिवारी व संचालन संगठन के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे नें किया। कार्यक्रम का प्रारंभ संगठन के प्रदेश प्रभारी डॉ. अवनीश पाण्डेय व गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष उमेश पाण्डेय नें भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वालित कर किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश पं अजीत कुमार पाण्डेय नें मौजूद लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि अब ब्राह्मण समाज को एकजुट होनें की आवश्यकता है और समय-समय पर अपने समाज के लोगों को एकजुट करके ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिएl जिससे समाज के लोगों में संगठन के प्रति सक्रियता बनी रहे। साथ ही उन्होंने अपने समाज के लोगों को यह सन्देश भी दिया कि अब ब्राह्मणों को माला के साथ-साथ भाला भी रखने की आवश्यकता है। जिससे अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हो सकें।

इस मौके पर मऊ के शीतला माता धाम के मुख्य पुजारी दीपक महाराज, सदर तहसील स्थिति शिव मंदिर के पुजारी मनीष महाराज, संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण मानस शांडिल्य, जिला संगठन मंत्री कृष्णा मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष प्रियंका त्रिपाठी, जिला मंत्री अजय तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य देव भूषण पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, राजीव पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago