Categories: Uncategorized

आग लगीं में हजारों का समान खाक

तहसील सिकन्दरपुर में अब तक नहीं बन पाया फायर स्टेशन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मनियर-सिकन्दरपुर मार्ग स्थित गांधी आश्रम के पास देर रात एक बड़ी दुर्घटना उस समय हो गई, जब वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र रक्षक शंभू मिश्रा के आवास में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

सोमवार की अपराह्न एक बजे के आसपास लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परंतु आग की तीव्रता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड समय से पहुँच जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। लोगों ने यह भी रोष व्यक्त किया कि तहसील मुख्यालय होने के बावजूद सिकन्दरपुर में अब तक फायर स्टेशन की स्थापना नहीं हो सकी है। यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता और शासन की विफलता को उजागर करती है।

उल्लेखनीय है कि वर्षों से गौरा मदनपुरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन अब तक अधर में लटका हुआ है। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन संकट में पड़ता जा रहा है।

स्थानीय जनों ने शासन से मांग की है कि फायर स्टेशन की स्थापना शीघ्र की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

4 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

4 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

5 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

5 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

5 hours ago