अनुसूचित जाति के लिए गोंड समाज का धरना जारी

प्रशासन की वार्ता विफल, लड़ाई रहेगी जारी- के.के.निर्भीक

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा) गोंड विकास संस्था के तत्वावधान में विगत कई दिनो से भूख हड़ताल व आमरण अनशन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सार्थक निष्कर्ष न निकल पाने से अनवरत जारी है।
गोंड विकास संस्था के अध्यक्ष के.के.निर्भीक का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों में से 3 लोगों का स्वास्थ्य बेहद खराब होता जा रहा है। परंतु प्रशासनिक अधिकारी है कि सुधि लेने को तैयार नहीं है।
धरनारत लोगों का है कि हम यही आखरी सांस लेंगे। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। इस धरना-प्रदर्शन में गोरखपुर के गोंड समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।
उन्होंने कहा कि हम अपने समाज के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।
गोंड विकास संस्था के अध्यक्ष के.के.निर्भीक ने कहा के अधिकारियों से बातचीत हुई लेकिन सब विफल है क्योंकि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हम लोग अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर अनवरत धरना-प्रदर्शन चल रहा है और जब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।
धरना स्थल पर विजय कुमार गोंड, राम जन्म गोंड, मनोज, दिनेश गौड़, प्रेम, शिवपाल, राम मूरत, हिमांशु, ज्योति, शांति देवी, आरती देवी समेत दर्जनों गोंड समाज के लोग उपस्थित हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

4 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

5 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

5 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

5 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

7 hours ago