जम्मू कश्मीर एजेंसी।‘‘हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे पहले लश्कर आतंकवादियों का सहयोगी था और वह पीएसए से रिहा हुआ था। तांत्रे ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने 13 नवंबर 2022 को अनंतनाग स्थित बिजबेहरा के राखमोमेन में दो प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमले में घायल मजदूर छोटा प्रसाद ने 18 नवंबर 2022 को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तांत्रे के खुलासे पर घटना में इस्तेमाल हथियार (पिस्टल) और वाहन भी बरामद कर लिया गया।’’
रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक हाइब्रिड आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल मुठभेड़ में मारे गए हाइब्रिड आतंकवादी को एक आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए क्षेत्र में ले गया था। अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित चेकी डूडू इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कुलगाम का रहने वाला लश्कर का हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे मारा गया।’’ पुलिस ने आगे लिखा, ‘‘तलाशी दल आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए तांत्रे को साथ लेकर पहुंचा था। तांत्रे को एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारियों ने बताया कि तांत्रे 13 नवंबर को बिजबेहरा के राखमोमेन में एक प्रवासी मजदूर की हत्या में शामिल था।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…