पीएम मोदी, सोमनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना से की शुरुआत

नयी दिल्ली एजेंसी।गुजरात के विधानसभा चुनाव हेतु मोदी 20 नवंबर को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत से पहले भगवान शिव का पूजन किया। भोले बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद ही पीएम मोदी ने अपना गुजरात दौरा शुरू किया है। यहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया है। 

गुजरात के सौराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले है। सोमनाथ मंदिर में पूजन करने के बाद गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान के तहत एक और चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए राजकोट जिले के धोराजी रवाना होंगे। प्रधानमंत्री का इसके बाद अमरेली और बोटाद में भी दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी। मोदी ने शनिवार को दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने गुजराती गौरव का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने लोगों से गुजरात को बदनाम करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए। 

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago