कृषि कीट व रोग नियंत्रण में कृषि यन्त्रो पर अनुदान प्राप्ति हेतु सुनहरा अवसर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि, कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न योजनाओं एस एम ए एम, एन एफ एस एम, सी डी पी एन एम ई ओ एवं कृषि कीट /रोग नियंत्रण में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु, किसानों के लिये सुनहरा अवसर मिला है।
उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा पशु चलित विकल्प साइथ, चेप कटर, ड्रम सीडर, हस्त चलित स्प्रेयर, इको फ्रेंडली लाइट ट्रैप,चिजेल प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, लेजर लैंड लेवलर, पोस्ट होल डीगर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डिगर, शुगर केन कटर प्लांटर, शुगर केन थ्रैस कटर, शुगर केन रेटुन मैनेजर, हैरो, कल्टीवेटर, रीजर, पावर स्प्रेयर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर चैफ कटर, स्ट्रॉ रीपर, ब्रश कटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर,आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रेज्डवेड, प्लांटनर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, विकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डिस्प्लेसमेंट, एप्लीकेटर,(ट्रेक्टर ऑपरेटेड) पावर टिलर,पावर विडर, राइस ट्रांसप्लांटर, डीजल पंप सेट,शिड ड्रिल/शिड कम थर्टी ड्रिल, स्प्रिंकलर सेट, एचडीपीई पाइप, पीवीसी पाइप, एचडीपीई लैमिनेटेड फ्लैट ट्यूब, स्माल आयल, एक्सट्रेनशन यूनिट,( नीम व महुआ के लिए) इत्यादि में, से कोई एकल कृषि यंत्र लेने पर एस सी /एसटी लघु एवं सीमांत एवं महिला कृषक हेतु अधिकतम 50% अनुदान तथा अन्य कृषकों हेतु अधिकतम 40% तक अनुदान दिया जाना है। इसमें समस्त यत्रों के कृषकं यंत्र प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर, निर्धारित लक्ष्यों की सीमा तक वितरित किया जाना है। इस हेतु विभागीय पोर्टल www.upagriculture.com पर यंत्र अनुदान हेतु टोकन निकाले, लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन प्री बुकिंग/ टोकन जनरेट किया जा सकेगा । प्री बुकिंग के एवं टोकन जनरेट के लिए किसान बन्धु अपने अथवा अपने परिवार के ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। प्री बुकिंग वाले लाभार्थियों को आपकी बुकिंग स्वीकार कर ली गई है,जिसका संदेश भेजा जाएगा। बजट के उपलब्धता के आधार पर टोकन कंफर्म करने का संदेश अलग से भी मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जाएगा। ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत, चालान के माध्यम से निर्धारित समय के अंतर्गत नजदीकी यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में निर्धारित जमानत राशि जमा करनी होगी, निर्धारित धनराशि रू0 10000 तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र हेतु, धनराशि रु0 शून्य तथा रुपए 10000 से रुपए एक लाख तंक के अनुदान वाले यंत्रों हेतु 2500 अथवा रुपए एक लाख से ऊपर वाले यंत्र का रुपए 5000 है। चालान रसीद पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाना है, बल्कि यंत्र का क्रय करने के उपरांत पोर्टल पर बिलअपलोड करना है।
उपनिदेशक कृषि ने उपरोक्त के क्रम में जनपद के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि, जो किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं वह 9 दिसम्बर 2022 को समय 11:00 बजे यंत्रों पर अनुदान के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

37 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago