घायल निलंबित प्रबंधक का हाल लेने पहुंचे जीएम

बैंक की ओर से इलाज एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी बरेली जाते समय ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। जीएम सौरभ द्विवेदी ने निलंबित शाखा प्रबंधक सतीश चंद्र वर्मा का लखनऊ जाकर हाल जाना। जबकिं प्रबंधक सतीश की हालत में सुधार बताया गया है। जीएम ने उनके परिवार और उनसे वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि 22 मार्च को बरेली जाते समय निलंबित प्रबंधक सतीश चंद्र वर्मा घायल हो गए थे। उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रविवार को जीएम सौरभ द्विवेदी, डीजीएम राजेश कुशवाहा, प्रबंधक ददरौल अमित मिश्रा, सचिव राजीव सिंह के साथ लखनऊ पहुंचे। जीएम ने बताया कि सतीश वर्मा की हालत में सुधार है। बैंक की ओर से उनका इलाज एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, और परिवार को आश्वत किया गया कि हर जरूरत पूरी की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago