संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर शनिवार को जिले में भर में गीता जयंती का समारोह पूर्वक विभिन्न आयोजनों के बीच मनाई गई।
इसी क्रम में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी व अन्य प्राध्यापकों ने मां सरस्वती व श्रीमद्भागवत गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू धर्म में वैसे तो सभी ग्रंथों और पुराणों का उल्लेख है, लेकिन सभी में से श्रीमद्भागवत में ऐसा उत्तम और सर्वव्यापी ज्ञान है। गीता की रचना के हजारों साल बीतने के बावजूद इसके समान किसी भी ग्रंथ की रचना नहीं हुई है। 18 अध्याय व 700 श्लोकों में रचित भक्ति, ज्ञान, योग व निष्कामता आदि से भरपूर श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ विश्व में एकमात्र ऐसा ग्रन्थ है, जिसकी जयंती मनायी जाती हैं।
इस अवसर पर गीता पूजन के साथ ही सुंदर कांड का पाठ भी विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ. के.एम. त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी शुक्ला, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, सुनीता गौतम, सीमा पाण्डेय, ज्योति श्रीवास्तव, दीपक सिंह, डॉ. अजय कुमार, विशाल सिंह, संजीव सिंह समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न करायाl
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोशल मीडिया दिग्गज Meta (Facebook) ने तीन साल बाद…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर ऊँचा आयात शुल्क (टैरिफ)…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के…
भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय थाना क्षेत्र के सुकवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे…
बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…