Categories: Uncategorized

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओ को जागरूक किया गया

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मिशन शक्ति अभियान के तहत अपनी सुरक्षा किस तरह करना चाहिए इसकी जानकारी मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय भदशा मनोपुर में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक सपना ने बताया की कोई भी मनचला उन्हें परेशान करे तो वह तुरंत पुलिस को महिला हेल्प लाइन पर सूचित करे, पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी।
उपनिरीक्षक सपना ने छात्राओं को बताया कि मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। हर समय पुलिसकर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं कहा कि मनचले युवती व छात्राओं के साथ सुनसान रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में पीड़िता बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती है, किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 1098, 101व 102 पर सूचना दें। हर आपात स्थिति में पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर मिलेगी। विपरीत हालात में फसने पर पुरुष से किस तरह मुकाबला करना है उसका तरीका भी बताया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक सपना सहित काफी छात्राए मौजुद रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

3 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

8 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago