साइकिल पाकर खिल उठीं बेटियां, शिक्षा की राह हुई आसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजाति यूनिफार्म एवं साइकिल योजना के तहत नगर पंचायत रामकोला स्थित सामुदायिक भवन में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं की विद्यालय तक पहुंच को आसान बनाना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में कक्षा 6 की 2, कक्षा 9 की 4 और कक्षा 11 की 2 छात्राओं सहित कुल 8 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सुधार की उम्मीद है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को समान अवसर मिल सके।इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, छात्राओं के अभिभावक, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago