अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खाली झोपड़ी में संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से अभिषेक यादव उर्फ सचिन (32 वर्ष), निवासी बरठा लाला थाना मईल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बरहज में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामलक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव और कांस्टेबल विश्वजीत यादव की टीम शामिल रही। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago