विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक पर छात्राओं का दबदबा, 55 में 47 छात्राएं

कुलपति की अध्यक्षता में कार्य परिषद ने पदक विजेताओं तथा डिग्री धारकों के नाम पर लगाई मुहर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43 में दीक्षांत समारोह में कुल 138 पदक जिसमें 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 83 डोनर्स पदक प्रदान किए जाएंगे।
महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं (85.46%) शामिल हैं।
कार्य परिषद की मुहर
विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदक विजेताओं तथा डिग्री धारकों के नाम पर अपनी मोहर लगा दी है। कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी एवं सीईओ राधिका गुप्ता के नाम की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही राधिका गुप्ता को डी. लिट की मानद उपाधि दिये जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।
166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है।
सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल है।
दीक्षांत समारोह के परिधान को स्वीकृति
कार्य परिषद ने दीक्षांत समारोह में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए विद्या परिषद द्वारा स्वीकृत परिधान के प्रस्ताव पर भी अपनी मोहर लगाई। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिकाओं के लिए ऑफ वाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राओं के लिए येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

3 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

3 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

4 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

4 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

4 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago