प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, पुलिस ने बचाई जान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नाथनगर क्षेत्र के अलीनगर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। यह नाटकीय दृश्य देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सुलेमान पुत्र आशिक अली दर्जी निवासी टिकरिया, थाना जोगिया उदयपुर के रूप में हुई है। सुलेमान नाथनगर क्षेत्र में ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्शन) का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात एक स्थानीय युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब बात विवाह की आई, तो युवती और उसके परिजनों ने रिश्ते से इंकार कर दिया।
इस इनकार से आहत होकर सुलेमान को अलीनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से ‘शोले’ फिल्म की तर्ज पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक का कहना था कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके माता-पिता विवाह के लिए हामी नहीं भरते, वह नीचे नहीं उतरेगा।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और मुखालिसपुर चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया।
इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और शांति भंग की आशंका के चलते उसे विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट धनघटा भेज दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवाओं में भावनात्मक अस्थिरता और सोशल मीडिया-संप्रेरित रोमांटिक कल्पनाओं का दुष्परिणाम हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग ऐसे मामलों में कानून का सहारा लें और आत्मघाती कदम उठाने से बचें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

1 hour ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

1 hour ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

2 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

2 hours ago