खेत मे सिचाई कर रही लड़की की चाकू गोदकर दीनदहाड़े हुई हत्या

कई थानो की फ़ोर्स समेत पुलिस अधीक्षक मौक़े पर

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन में शनिवार को दिन में युवती की ताबड़तोड़ चाकू से वार से हत्या कर दी गई। घटनास्थल एसडीएम आवास से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी गण भी पहुंच गए थे।
मृतका का नाम 22 वर्षीया शबनम पुत्री जैतू राजभर है। शबनम की मां आशा खेत में काम कर रही थी, शबनम उसके लिए खाना लेकर जा रही थी। तभी हमलावर रास्ते में उसको घेर लिए घटना के बाद जहां आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वही मौके पर थोड़ी देर में भारी भीड़ जुट गई और लोग हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच गयी। बता दें कि शबनम का पिता बाहर रहता है घर पर तीन पुत्रियां ही हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार की दोपहर युवती के हत्या होेने की सूचना मिली, युवती के गर्दन के घाव के निशान है। परिजनों द्वारा बताया कि गांव के ही गांगुली उर्फ नवनीत सिंह 21 साल और शुभम गौतम उर्फ जित्तू 20 साल द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

24 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago