महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले मे तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही घनश्याम साहनी ने उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया जिसमे उसके भाई ने भी सहयोग किया और सिंदुरिया तक छोड़ने आया था। पीड़ित जब उसके घर जाकर पूछा तो उसके पिता गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित पिता ने तीनो आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की मांग किया है।पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…