नए साल की पूर्व संध्या पर गिग वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल, डिलीवरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नए साल की पूर्व संध्या आमतौर पर ऑनलाइन ऑर्डर के लिहाज़ से साल का सबसे व्यस्त समय होता है, लेकिन इस बार ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़े गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का असर ज़ोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स की सेवाओं पर पड़ने की संभावना है।

यूनियनों का कहना है कि तेज़ डिलीवरी मॉडल, खासकर 10-मिनट डिलीवरी, वर्कर्स पर असुरक्षित दबाव डाल रहा है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन के मुताबिक, बार-बार बदले जा रहे पेमेंट स्ट्रक्चर की वजह से डिलीवरी पार्टनर्स की आमदनी में लगातार गिरावट आई है। उनका आरोप है कि कम समय में डिलीवरी पूरी करने के लिए वर्कर्स को सड़क पर जोखिम उठाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें – बेतिया में चोरी का अनोखा दावा, युवक बोला- मैं सिर्फ हेलमेट चोर हूं

इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) ने केंद्र सरकार को भेजे पत्र में दावा किया है कि वह देशभर के लगभग चार लाख ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी वर्कर्स का प्रतिनिधित्व करता है। फेडरेशन ने मांग की है कि पुराने और पारदर्शी भुगतान सिस्टम को बहाल किया जाए, मनमाने ढंग से ID ब्लॉक करने पर रोक लगे और स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा व पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

यूनियनों के अनुसार, 25 दिसंबर को हुई पिछली हड़ताल के बाद भी कंपनियों ने बातचीत नहीं की। ऐसे में 31 दिसंबर की हड़ताल के दौरान पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता समेत कई शहरों में फूड ऑर्डर, ग्रोसरी डिलीवरी और आख़िरी समय की खरीदारी पर असर पड़ सकता है। यूनियनों ने सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता कराकर इस संकट का समाधान निकालने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – नए साल में परिषदीय स्कूल होंगे चकाचक, 26 जनवरी तक पूरा होगा स्वच्छता अभियान

Karan Pandey

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

46 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

50 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

1 hour ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

1 hour ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago