नईदिल्ली एजेंसी।जरात में विधानसभा चुनावों की घोषमा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार गुजरात आ रहे हैं। वे सूरत और राजकोट में पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि गुजरात चुनाव प्रचार के लिए अभी तक कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेता गुजरात नहीं आया है। वहीं गुजरात चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का यहां(गुजरात) आना बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि बीजेपी का सफाया हो रहा है, इसलिए उनके आने का सिलसिला बढ़ गया।
राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और यात्रा देश के हर राज्य के लिए है, जिसमें गुजरात भी शामिल है। वे देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं तो वे अपनी बात भी रखेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि यह(श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।
अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…
अमृत 2.0 योजना के तहत 35 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र समेत कई परियोजनाओं…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…
ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…
नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं…